0
कुल्‍लू: हिमाचल पुलिस और एनआईए के एक संयुक्त ऑपरेशन में कुल्लू जिले के बंजार से आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक कथित आतंकी को गिरफ्तार किया है. आरोपी बंजार की एक चर्च में पिछले तीन-चार महीनों से नाम बदलकर रह रहा था.

23 साल का आबिद खान पहले बेंगलुरु में काम करता था, लेकिन कुछ महीनों से बंजार की चर्च में पॉल नाम से रह रहा था. आबिद के कब्जे से एक लैपटाप भी बरामद किया गया है तथा पुलिस के मुताबिक़ उसने आईएस से अपने नाते की बात कबूल ली है.

दरअसल एनआईए ने आबिद के साथियों को कुछ महीने पहले दिल्ली से पकड़ा था जिनसे पुछताछ करने पर आबिद का नाम सामने आया था. पुलिस के मुताबिक़ आबिद आईएसआईएस का हमदर्द और ऑपरेटिव है. ये भी सामने आया है कि आबिद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ दूसरे ऑपरेटिव के संपर्क में था.

कुल्लू पुलिस एसपी पदम चंद ने बताया कि आबिद खान सोशल मीडिया के ज़रिए आईएसआईएस से सम्पर्क में था और इंडोनेशिया के रास्ते सिरिया भागने की फ़िराक़ में था. उसका मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप फ़ोरेंसिक जांच के किए भेजा गया है.

Post a Comment

 
Top