सोशल मीडिया हस्तियों के लिए दोधारी तलवार है. फैंस के प्यार के साथ-साथ उन्हें नफरत का भी जमकर सामना करना पड़ता है. ऐसा कई बार देखने में आया है कि फिल्मी सितारे और खिलाड़ियों के परिवार तक को फैंस सोशल मीडिया पर निशाने पर ले लेते हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की जिस पर कुछ लोगो ने भद्दे कमेंट्स किये. विवाद खड़ा हो गया. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले विराट कोहली, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी और सानिया मिर्जा जैसे खिलाड़ी सोशल मीडिया ट्रोल किये जा चुके हैं.
विराट और अनुष्का भी सोशल मीडिया पर
विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को भी कई बार सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से शिकार होना पड़ा है. पिछले दिनों विराट के खराब फॉर्म पर सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ था. विराट के समर्थकों ने विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया था और अनुष्का पर कई भद्दे कमेंट्स किये थे

इरफान पठान की पत्नी के साथ फोटो पर आए थे भद्दे कमेंट्स
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने निकाह के बाद अपनी बेगम के साथ एक सेल्फी ट्विटर पर शेयर की थी. पठान की बीवी तस्वीर में सर से पांव तक बुर्के में ढकी हुई थी. फिर क्या ट्विटर पर लोगों ने इस बात को लेकर इरफान का खूब मजाक उड़ाया है. सोशल मीडिया पर इरफान पठान का मजाक उड़ाते हुए किसी ने ट्वीट कर पूछा क्या वह पक्के तौर पर बता सकते हैं कि बगल में खड़ी महिला उनकी पत्नी ही है? इसी किस्म के कई ट्वीट्स इरफान के इस तस्वीर पर लोगों ने किये गए

बिन्नी और मायंती को भी सोशल मीडिया पर गुस्से का होना पड़ा शिकार
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम एक टी-20 मुकाबले में एक रन से हर गई थी. उस मुकाबले में स्टुअर्ट बन्नी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और यही सबसे बड़ी वजह रही कि वो क्रिकेट फैंस की नजरों में विलेन बन गए थे. उस ओवर में वेस्टइंडीज के बैट्समैन इविन लुईस ने 5 छक्के लगाए थे. ऐसे मामलों में देखा गया है कि सोशल मीडिया पर गुस्से की वजह से खिलाड़ियों की पत्नी या पति भी निशाने पर आ जाते हैं. यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ कुछ लोगो ने बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर भी निशाने पर ले लिया

फैंस ने लिखा स्टुअर्ट बिन्नी ने लाइफ में एक ही अचीवमेंट किया है कि उनकी वाइफ मयंती हैं. दूसरे ने कमेंट किया कि दुनिया की मिस्ट्री कभी सॉल्व नहीं हो सकती जिसमें से एक है स्टुअर्ट बिन्नी का सिलेक्शन टीम में कैसे होता है. एक यूजर ने लिखा, कि अब रामगोपाल वर्मा बिन्नी की बायोपिक बनाएंगे जिसमें लीड एक्टर अभिषेक बच्चन होंगे. हालांकि बिन्नी के लिए एक पॉजिटिव कमेंट भी आया, एक यूजर ने लिखा युवराज ने 5 छक्के खाने के बाद 6 छक्के लगाए थे, बिन्नी भी कुछ ऐसा ही सोच सकते हैं

Post a Comment