0





नई दिल्ली: दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग ने केंद्र सरकार को इस्‍तीफा सौंपा. जंग 9 जुलाई 2013 से दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल थे.

नजीब जंग ने अपने इस्‍तीफे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्‍यवाद दिया है. इसके साथ ही उन्‍होंने दिल्‍ली की जनता को सहयोग और प्रेम के लिए खासकर राष्‍ट्रपति शासन के एक साल के समय तक को लेकर धन्‍यवाद दिया.


उन्‍होंने कहा कि जनता के कारण ही इस दौरान दिल्‍ली के प्रशासन को सुचारू रूप से चलाया जा सका.

इसके साथ ही उन्‍होंने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी धन्‍यवाद दिया है. जंग ने अब शिक्षा के क्षेत्र में जाने की बात कही है

















Post a Comment

 
Top