0





नजीब जंग के दिल्ली के उपराज्यपाल पद से अचानक इस्तीफे के बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनिवास जाकर उनसे मुलाकात की. इस्तीफे के एक दिन बाद शुक्रवार को नजीब जंग पीएम मोदी से मिले. पीएमओ में हुई ये मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली.
अभी LG पद पर बने रहेंगे
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार एलजी का इस्तीफा अभी मंज़ूर नहीं हुआ है. वे अभी पद पर बने रहेंगे. क़ानूनी प्रक्रिया जारी है. राष्ट्रपति दिल्ली से दस दिन के लिए बाहर हैं. हालांकि सरकार इस मामले पर उनसे चर्चा कर सकती है. प्रकिया पूरी होने तक नजीब जंग एलजी के पद पर बने रहेंगे

इस बीच दिल्ली के अगले उपराज्यपाल को लेकर चर्चा जोरों पर है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 1969 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अनिल बैजल को दिल्ली का अगला उपराज्यपाल बनाया जा सकता है. बैजल 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे. वह विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यकारिणी समिति के सदस्य रह चुके हैं. केंद्र सरकार इस संस्थान के कई सदस्यों को वरिष्ठ पदों पर नियुक्त करती रही है, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्र प्रमुख हैं. बैजल के अलावा दिल्ली के अगले एलजी के लिए दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी और पुडुचेरी की मौजूदा उपराज्यपाल किरन बेदी के नाम की भी सुगबुगाहट है

इससे पहले 22 दिसंबर को जंग के इस्तीफे की जब खबर आई उस वक्त सीएम केजरीवाल रांची में नोटबंदी के खिलाफ जनसभा को संबोधित कर रहे थे. केजरीवाल ने तब तुरंत ही जंग से बात की थी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थीं






























Post a Comment

 
Top