0
फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी गई है. उत्तर प्रदेश से एक अज्ञात शख्स ने आलिया के पिता और फिल्म मेकर महेश भट्ट को फोन पर ये धमकी दी और 50 लाख रुपये मांगे. मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया है कि जुहू के पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है. AEC इसकी जांच में जुटी है. धमकी भरे कॉल और पुलिस के सहयोग की जानकारी महेश भट्ट ने ट्विटर पर भी दी.

Post a Comment

 
Top