ISIS लंबे वक्त से हिंदुस्तान और आसपास के मुल्कों को मिलाकर इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान बनाने का ख्वाब देखता रहा है. शायद इसी ख्वाब में उलझ कर उसके गुर्गों ने ISIS के हिंदुस्तान मॉड्यूल की बुनियाद भी रख दी थी. पर हिंदुस्तान में पहला कदम रखते ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसके इस ख्वाब की चिंदियां बिखेर दीं। लखनऊ में एक आतंकी मारा गया. मध्य प्रदेश और कानपुर से 7 अरेस्ट हुए.
पाकिस्तान से ISIS ने शुरू किया ये प्लानइस्लामिक स्टेट ने अपने इस प्लान की शुरुआत सबसे पहले उसी पाकिस्तान सरज़मीन से की थी, जो दुनिया भर में आतंकवादियों के खैरमकदम के लिए पहले ही काफ़ी बदनाम है. वहां अंसार उल तौहिद और तहरीक-ए-तालिबान जैसे कुछ आतंकी संगठनों ने पहले ही बग़दादी को अपना खलीफ़ा मान कर पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी जड़े जमाने की शुरुआत कर दी थी. इसके बाद पिछले साल बांग्लादेश के कैफ़े में आईएसआईएस ने अपने इसी प्लान की एक कड़ी को एक बड़े आतंकी हमले के तौर पर अंजाम दिया.
इंटेलिजेंस एजेंसियों को पहले से ही था शकहिंदुस्तान में पैर पसारने की कोशिश उसे उल्टी पड़ गई. देश एजेंसियां तो पहले से ही बग़दादी के नक्शेकदम पर चलनेवाले सिरफिरों को ट्रैक करने में लगी थी, लेकिन जैसे ही मंगलवार को शाजापुर के पास एक पैसेंजर ट्रैन में इस मॉड्यूल ने पहला धमाका किया, एजेंसिया हरकत में आ गईं... फिर इसके बाद जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है. फ़ौरन देश में तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने आईएसआईएस के इन गुर्गों पर क्रैक डाउन की शुरुआत की और लखनऊ में इसी खुरासान का एक अहम चेहरा सैफुल्लाह मारा गया.
इन राज्यों पर है ISIS का फोकसदरअसल, बग़दादी को लगता है कि वो अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर तो वो बहुत आसानी से अपनी पैठ बना लेगा. लिहाज़ा अब उसका पूरा फोकस हिंदुस्तान पर है. शुरूआत में तो उसने खुरासान का जो नक्शा दुनिया के सामने पेश किया था. उसमें हिंदुस्तान के गुजरात. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड का हिस्सा शामिल था. लेकिन बाद में उसने पूरे हिंदुस्तान, श्रीलंका नेपाल और चीन के आधे हिस्से को ही खुरासान में शामिल कर लिया.इनके अलावा जो और देश इस खुरासान के नक्शे में आते हैं. उनमें आधा ईरान, पूरा तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, और किरगिस्तान शामिल है. पर अब बग़दादी और उसके गुर्गों की हालत देख कर ये साफ़ है कि उसका ये ख्वाब कभी पूरा नहीं हो सकता.

Post a Comment