यूपी की सत्ता पर कब्जा करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को बीजेपी स्टेट काउंसिल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ लोगों का टोला नहीं है बल्कि देशभक्तों का संगठन है. देश के 60 प्रतिशत भूभाग पर बीजेपी का कब्जा है और इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात काम किया है. पार्टी कार्यकर्ता विजय के बाद विनम्र बनें.
उन्होंने कहा कि बीजेपी देशभक्त कार्यकर्ताओं का संगठन है और मोदी लहर की सुनामी में बीजेपी को यूपी में 73 सीटें मिली. मौजूदा वक्त में बीजेपी 11 करोड़ सदस्यों की पार्टी है, हम सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं चलाते हैं. 2013 में जब 2017 के चुनाव की बात करता था तो हमारे कार्यकर्ता उपहास करते थे, लेकिन 2014 में सरकार आई तो यहां भी सरकार दिखने लगी.
शाह ने कहा कि बूथ पर तैनात आखिरी कार्यकर्ता को प्रणाम करने आया हूं. बीजेपी 11 करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरी है. उन्होंने कहा कि अभी भी जो लोग पार्टी से नहीं जुड़े है उन्हें पार्टी से जोड़ना होगा.
यूपी में मिली जीत पर बोलते हुए शाह ने कहा कि लोगों ने हमें 325 सीटें दी हैं, तो सरकार अच्छा करे और इसकी जिम्मेदारी पूरी बीजेपी की है. हम सपा-बसपा के कार्यकर्ता नहीं है, राजनैतिक दबदबा बनाने के लिए हमें काम नहीं करना.
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सूबे में सरकार आई है तो हमें विनम्रता से काम करना है. जनता ने हमें परिवर्तन के लिए वोट दिया. ये परिवर्तन हमारे नेता कार्यकर्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए है.

Post a Comment