गुजरात के कच्छ में खावड़ा भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के कैंप के पास से मिले जिंदा कारतूस से सूरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है. खावड़ा के बीएसएफ केम्प से करीबन 10 कि.मी पर एक दलदलीया इलाके से 176 जिंदा कारतूस और 202 इस्तेमाल किए हुए कारतूस के मिलने से बीएसएफ सतर्क हो गई है.
बीएसएफ के मुताबिक ये जिंदा कारतूस अलग-अलग केलीबर के है, जो कि इन्सास रायफल, ऐसएलआऱ गन और ऐके-47 में इस्तमाल होते हैं. बीएसएफ के जरिये जिंदा कारतूस पकड़े जाने कि जानकारी कच्छ के खावड़ा पुलिस को भी कि गई है. हालाकी बीएसएफ को मिली जानकारी के मुताबिक ये कारतूस 15 साल से ज्यादा पुरानी है. बीएसएफ के जवान अब इस कारतूस पर से लगी जंग हटाकर इसके ऐलोटेड नंबर की जानकारी हासिल कर रहे है. क्योंकि इस पर इन्डियन ओर्डिनन्स फेक्टरी कि जानकारी भी दि गयी है.
माना जा रहा है कि ये कारतूस आर्मी या फिर अर्धसेनिक बल के हो सकते हैं. क्योंकि इसे एक लोहे के डिब्बे में जमीन के अदंर छिपाया गया था. हालाकी ये किसने छीपाए है और किस मकसद से, इस पर भी जांच चल रही है.

Post a Comment