पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अब मध्य प्रदेश में हुए किसानों पर गोलीबार के बाद चल रहे आंदोलन को लेकर 12 जून को मंदसौर जाएंगे. हार्दिक पटेल का कहना है कि मरने वाले 6 किसानों में से 5 पाटीदार हैं और खुद एक किसान का बेटा होने की वजह से उन्हें किसानों का दर्द से अच्छी तरह से वाकिफ हैं.
किसानों पर हुई गोलीबार के बाद हार्दिक लगातार ट्वीट कर सरकार पर हमला कर रहे हैं. हार्दिक ने आज अपने ट्वीट में कहा है, 'मैं ही आपका पेट भरूं और आप मुझ पर ही गोलियां चलवाएं. चौकीदार बनकर रहने आये थे साहब, क्या चौकीदार अपने मालिक को मरवाता है?

Post a Comment