सेना ने जम्मू कश्मीर के लाल चौक में घेराव और तलाशी अभियान (CASO) शुरू कर दिया है. इस अभियान के तहत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सुरक्षा बलों के जवान बड़ी तादाद में तैनात किए गए हैं. आपको बता दें कि लाल चौक श्रीनगर का संवेदनशील इलाका माना जाता है, यहां कई बार देश विरोधी प्रदर्शन होते आए हैं.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद सेना ने यह कदम उठाया है. लाल चौक के कोर्ट रोड और बूंद इलाके में यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.
क्या है CASO
जम्मू कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच घाटी में आतंकवाद के खात्मे के लिए सेना ने कमर कस ली है. पिछले माह घाटी में 15 साल बाद सेना ने 'कासो' का फिर से इस्तेमाल शुरू किया था. कासो का मतलब ‘घेरा डालना और तलाशी अभियान' है. हाल के दिनों में घाटी में बढ़े आतंकी हमलों और अलगाववादी कदमों के बाद सेना ने इसका इस्तेमाल फिर से शुरू किया है. शोपियां, त्राल समेत दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना ने कासो के जरिए आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था.

Post a Comment