जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग में रोपवे का केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया. रोपवे का केबल टूटने से केबिन गिर गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्य और स्थानीय गाइड शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि तेज हवा की वजह से एक पेड़ गोंडोला केबल पर गिरा, जिससे वह टूट गया. इसमें चार पर्यटक और एक गाइड की जान चली गई. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं.
मृतकों की पहचान जंयत अंद्रास्कर, उनकी पत्नी मानसी, बेटी अनघ जयंत और जानवी जयंत के रूप में हुई है. इसके अलावा मृतक गाइड की पहचान मुख्तार अहम गनई के रूप में हुई है. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी पर्यटक दिल्ली के शालीमार बाग के रहने वाले हैं.


Post a Comment