साध्वियों से बलात्कार के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के हनीप्रीत से रिश्ते को लेकर हर रोज बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब हनीप्रीत का जिम ट्रेनर और एक साथी साध्वी सामने आई हैं, दोनों ने हनीप्रीत को लेकर कई राज खोले. जिम ट्रेनर ने खुलासा किया है कि हनीप्रीत बेबी डॉल बनना चाहती थी, और कई बार वो जिम में ही कमली-कमली गाने पर डांस करने लगती थी.
हनीप्रीत की जिम ट्रेनर ने 'आजतक' से खास बातचीत में कहा कि हनीप्रीत उनसे हमेशा जीरो फिगर को लेकर बात करती थी, और वो खुद को इस रूप में देखना चाहती थी. ट्रेनर ने खुलासा किया कि राम रहीम भी कभी-कभी इस जिम में आता था, और हनीप्रीत को लेकर बातें करता था.
जब ट्रेनर से पूछा गया कि आपने उस जिम को क्यों छोड़ा, तो बताया कि डेरे में मौजूद इस खास जिम में हनीप्रीत के अलावा दूसरे लोगों के आने पर मनाही थी. उन्होंने बताया कि हनीप्रीत जुम्बा-जुम्बा डांस स्टेप पर ट्रेनिंग लेना चाहती थी, इसके लिए राम रहीम ने विदेशी ट्रेनर भी हायर किया था. ट्रेनर की मानें तो विदेशी ट्रेनर जिम में आने के बाद उसने वहां काम छोड़ दिया.
जिम ट्रेनर ने बताया कि हनीप्रीत 2 से 3 घंटे जिम में वक्त बिताती थी, इस दौरान वो कमली-कमली, बेबी डॉल और शकीरा के गानों पर डांस भी करती थी. यही नहीं, हनीप्रीत कटरीना कैफ जैसा फिगर पाना चाहती थी. वो हमेशा पूछती थी कि अब वो किस तरह से दिखती हैं. ट्रेनर ने बताया कि हनीप्रीत अपने लिए डाइट खुद लेकर आती थी, वो उनके द्वारा बताए डाइट को फोलो नहीं करती थी.

Post a Comment