कर्नाटक के बेलगाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर से नोटबंदी की आलोचना करते हुए मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है जबकि सरकार कुछ बड़े लोगों को फायदा पहुंचा रही है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उद्योगपतियों का लोन माफ किए जाने की आलोचना करते हुए कहा, 'मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि माल्या हिंदुस्तान का चोर है, आपने उसे 1,200 करोड़ की टॉफी क्यों खिलाई? आखिर आपने उसका लोन माफ क्यों किया?' वहीं, उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर भी मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। राहुल ने कहा, 'जैसे अंग्रेजी में कहते हैं मैन-मेट डिजास्टर, ठीक उसी तरह नोटबंदी मोदी मेड डिजास्टर है।

Post a Comment