0
नई दिल्ली: सरकार ने शनिवार देर शाम नए सेना प्रमुख और वायुसेना प्रमुख के नामों की घोषणा कर दी.

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत अगले सेना प्रमुख होंगे. वे दलबीर सिंह सुहाग की जगह लेंगे. सुहाग का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है.

लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत 11वीं गोरखा राइफल्‍स की 5वीं बटालियन से हैं. अभी वे भारतीय सेना के आर्मी स्‍टाफ के उप प्रमुख हैं.

वहीं, अगले वायुसेना प्रमुख के लिए सरकार ने एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा के नाम की घोषणा की है. वे अरूप राहा का स्थान लेंगे, जोकि 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं.

Post a Comment

 
Top