0
सूरत। चाय-भजिये के व्यवसाय से जीवन की शुरुआत कर फायनेंसर बनने वाले किशोर भजियावाला के यहां आईटी का सर्वे किया गया। इस दौरान करोड़ों की सम्पत्ति की जानकारी मिली। सर्वे में 25 लाख रुपए बरामद हुए। यह लोगों को ब्याज पर धन देता था। इससे कई लोग त्रस्त थे। इसके बारे में यहां तक कहा जाता है कि जो महिलाएं ब्याज नहीं दे पाती थीं, यह उनके मंगलसूत्र तक ले लेता था। आईटी के इस छापे से लोगों में खुशी है। अफसरों को दी बधाई…
आईटी अधिकारियों को शंका है कि किशोर भजियावाला की सम्पत्ति का आंकड़ा 200 से अधिक हो सकता है। इस सर्च में यह बात भी सामने आई कि ब्याज में रुपए देने वाले इस व्यक्ति पर जब छापा पड़ा, तो उससे त्रस्त कई लोगों के फोन आए, जिसमें लोगों ने अधिकारियों को बधाई दी। इधर आईटी की जांच शुरू होते ही किशोर की पत्नी और उसके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलसूत्र भी ले लेता था
छापे के बाद अधिकारियों के पा फोन आने लगे, जिसमें लोगों ने बताया कि इस शख्स ने इतनी बड़ी प्रापर्टी ब्याज से कमाई है। राशि देते समय वह उनकी प्रापर्टी भी अपने नाम लिखवा लेता था। पूरी प्रापर्टी उसने इसी तरह से जमा की है। वह राशि वापस नहीं करने वाली महिलाओं के मंगलसूत्र भी उतरवा लेता था। उसके चंगुल मं उद्योगनगर संघ के गुजराती उद्योगपति भी फंस चुके हैँ। एक समय ऐसा भी था, जब वह इन सेठों को चाय-भजिया बनाकर खिलाता था, बाद में उसने उन्हीं सेठों को ब्याज पर रुपए देना शुरू कर दिया। राशि की वापसी के लिए उसने बाउंसर्स रख छोड़े थे।

Post a Comment

 
Top