दिल्ली में कार सवार एक नाबालिग लड़की की गोली लगने से मौत हो गई. अभी यह मामला हत्या और हादसे के बीच उलझा हुआ है. पुलिस ने कार और लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है. मामले की छानबीन की जा रही है.
बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय युवती सिमरन अपने दो दोस्तों के साथ किसी बर्थडे पार्टी में कार से राजौरी गार्डन गई थी. वहां से लौटते वक्त वे तीनों शॉपिंग करने के लिए द्वारका में रुके थे. युवती की मां के मुताबिक करीब 7 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने सिमरन को फोन किया था क्योंकि वह लेट हो रही थी.
रात करीब 9 बजे सिमरन अपने दोस्तों के साथ घर आ गई. उसका एक दोस्त कार से उतर गया. जबकि शुभम नामक दोस्त और सिमरन कार में ही थे. दूर खड़ी सिमरन की मां ने भी कार को देख लिया था. इसी बीच कार से गोली चलने के आवाज़ आई. सिमरन की मां कार की तरफ दौड़ी.
उन्होंने कार के पास जाकर देखा तो कार में सिमरन खून से लथपथ पड़ी थी. जबकि उसके दोस्त वहां नहीं थे. फौरन सिमरन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कार और लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

Post a Comment