राजकोट। यहां कल 13 दिसम्बर से एक ऐसी शादी होने जा रही है, जिसमें लड़की गुजराती ब्राह्मण परिवार से है और लड़का अमेरिकन। शादी में लड़का जनेऊ धारण करेगा। लड़के की नानी की तबीयत खराब होने के कारण उसके माता-पिता इस शादी में शामिल नहीं होंगे। अलबत्ता ईरान के शेख परिवार के सदस्य, अमेरिका के बड़े उद्योगपति, अमेरिकन नागरिक इस शादी में शामिल होंगे।जिम में हुआ परिचय…
राजकोट के कार्पोरेटर बीना बेन आचार्य की बेटी तेजल पिछले 9 सालों से अमेरिका में है। बेंगलोर से साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर का जॉव करने वाली तेजल अमेरिकन बैंक में महत्वपूर्ण पद पर काम करने वाले एडम जार्ज विंडर के साथ लव मेरिज कर रही है। दोनों की मुलाकात जिम में हुई। तेजल जिम में जाती, वहीं एडम भी अच्छे फुटबॉलर होने के कारण अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोज जाते। पहले दोनों में वहीं फ्रेंडशिप हुई, फिर लम्बे समय तक एक-दूसरे को परखने के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। शादी राजकोट में होने जा रही है।
एक संस्कृति से दूसरी संस्कृति को अपनाने का निर्णय
गुजरातियों में विदेश जाने का क्रेज है। पर विदेशी धरती पर रहकर भी वे अपनी संस्कृति को बचाए रखने की दिशा में विशेष रूप से सचेत हैं। तेजल ने भी अपने जीवनसाथी के चयन में इस बात का पूरा खयाल रखा कि एक संस्कृति से दूसरी संस्कृति को अपनाने में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आए। तेजल ने अमेरिकन कल्चर का भी पूरा ध्यान रखा। इसके मद्देनजर उसने अपनी शादी अपने देश भारत और राजकोट में करने का निर्णय लिया। एडम ने भी इसे सहज रूप से स्वीकार किया।

Post a Comment