राजकोट। 9 साल पहले राजकोट की युवती जॉब के लिए अमेरिका गई। वहां नौकरी करते हुए फुरसत के लम्हों में जिम जाने लगी। वहीं एक अमेरिकन भी फिटनेस के लिए आता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस दौरान दोनों कब एक-दूसरे से प्यार करने लगे, पता ही नहीं चला। आखिर में उन्होंने शादी का निश्चय किया। दो विभिन्न संस्कृतियों का मिलन ऐसा भी होगा, सोचा भी नहीं था। इस समय दोनों शादी के लिए राजकोट आए हुए हैं। शुरू हो गई हैं विवाह की परंपराएं…
आज दोनों की शादी हो रही है। विवाह की परंपराएं शुरू हो गई हैं। शादी का माहौल जम रहा है। शादी की एक रस्म में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी उनकी पत्नी अंजली बेन भी कल शामिल हुए थे। राजकोट के कार्पोरेटर बीना बेन आचार्य की बेटी तेजल पिछले 9 सालों से अमेरिका में है। बेंगलोर से साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर का जॉव करने वाली तेजल अमेरिकन बैंक में महत्वपूर्ण पद पर काम करने वाले एडम जार्ज विंडर के साथ लव मेरिज कर रही है। दोनों की मुलाकात जिम में हुई। तेजल जिम में जाती, वहीं एडम भी अच्छे फुटबॉलर होने के कारण अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोज जाते। पहले दोनों में वहीं फ्रेंडशिप हुई, फिर लम्बे समय तक एक-दूसरे को परखने के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। शादी राजकोट में होने जा रही है।

Post a Comment