वडोदरा। हम हर साल नेशनल एनर्जी डे मनाते हैं, पर यह भूल जाते हैं कि सौर ऊर्जा से हमार घर जगमगा सकता है। इससे हम बिजली बिल में काफी कटौती कर सकते हैं। पर्यावरण की दिशा में उठाया जाने वाला यह कदम सराहनीय है। इसकी बिजली भी पर्यावरण फ्रेंडली होती है। मात्र कुछ हजार रुपए की लागत और न के बराबर मेंटेनेंस से हम काफी बिजल बचा सकते हैं। यहां एक ऐसा ही घर है, जो सौर ऊर्जा से जगमगाता है, बिजली इतनी अधिक मिलती है कि उसने पड़ोसी को भी कनेक्शन दे दिया। लाइट, पंखे, कंप्यूटर, लेपटॉप सब चलते हैं..
तांदडजा में रहने वाले रोहित भाई प्रजापति और तृप्ति शाह का घर सौर ऊर्जा से जगमगाता है। घर की छत पर रखी गई दो सौर पेनल से वे पिछले 12 वर्षों से इस तरह से बिजली प्राप्त कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सौर ऊर्जा से बिजली प्राप्त करने के लिए 50 वॉट की तीन और 27 वॉट की एक सौर प्लेट लगवाई है।
बिजली बिल में 50 प्रतिशत की कमी
रोहित प्रजापति ने बताया कि मैं इन पेनल्स से घर में कंप्यूटर, लेपटॉप, मोडम, राउटर, दो टेबल फेन, एक बड़ा फेन, 8 एलईडी बल्व जलाता हूं। इसके बाद मैंने पड़ोसी को भी कनेक्शन दिया है। इस समय मेरा बिजली बिल 700 से 800 रुपए आता है। यदि सोलर पेनल नहीं होते, तो यह बिल 2000 रुपए तक पहुंच जाता।

Post a Comment