वडोदरा। शहर के फेथ फाउंडेशन और फेकल्टी ऑफ लॉ के स्टूडेंट्स के ग्रुप द्वारा एक दिसम्बर से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसके तहत शहरवासियों को विभिन्न विषयों के प्रति जाग्रत करने का प्रयास किया जा रहा है। एचआईवी, स्वच्छता, व्यसनमुक्ति, ह्यूमन राइट्स आदि विषयों पर लोगों को जानकारियां दे रहे हैं। जागृति कार्यक्रम के तहत कालाघोड़ा सर्कल के पास इन युवाओं ने लोगों को ड्रग्स से दूर रहने के लिए अनोखे संदेश के साथ मानव श्रृंखला बनाई, जो आकर्षण का केंद्र रही। इसमें 60 युवाओं ने भाग लिया, साथ ही लोगों को 'SAY NO TO DRUG' का मेसेज दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

Post a Comment