सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने बीजेपी के सत्ता में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी और यहीं से मथुरा की सीट पर हेमा मालिनी ने चुनाव जीता था. यही वजह है कि पार्टी ने देश के राजनैतिक भविष्य के लिहाज से अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हेमा मालिनी को पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक बनाया है.
उनके स्थानीय प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि मथुरा की सांसद 15 जनवरी को नई दिल्ली में भाजपा की संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में हेमा अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी.

Post a Comment