गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में अक्सर 'मित्रो' शब्द का इस्तेमाल करते हैं. यह शब्द उनका ट्रेडमार्क बन गया है. वह अपने भाषण में कमोबेश हर बार इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बुधवार को 'मित्रो' शब्द बोलकर उन्हें पीएम मोदी की नकल उतारी
दरअसल नोटबंदी के अंतिम दिन 30 दिसंबर को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक बार भी 'मित्रो' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था. तब 'मित्रो' शब्द ट्विटर पर दिनभर ट्रेंड करता रहा था. सोशल मीडिया पर उस दिन पीएम मोदी पर 'मित्रो' शब्द की जमकर चर्चा हुई थी. हैरानी की बात थी पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश में इस शब्द का एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया था. उसकी जगह प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 'दोस्तो' शब्द का इस्तेमाल किया. हालांकि 'दोस्तो' शब्द उनके संबोधन में उतना सुनाई नहीं देता

Post a Comment