उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ही नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी चाहते हैं कि गठबंधन के बाद प्रियंका गांधी उनके लिए चुनाव प्रचार करें. हालांकि प्रियंका गांधी ने अभी तक चुनाव प्रचार के लिए हामी नहीं भरी है. लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका जल्द ही चुनाव में प्रचार करेंगी.
लेकिन प्रियंका के चुनाव प्रचार को लेकर असमंजस का नतीजा यह है कि प्रियंका का कटआउट अखिलेश और राहुल के साथ बन कर तैयार तो है लेकिन वैन के भीतर ताले में बंद करके रखा गया है. कट आउट बनाने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात के कड़े आदेश हैं कि जब तक अनुमति ना मिले तब तक प्रियंका का कटआउट सामने नहीं आना चाहिए.
समाजवादी पार्टी के नेता इस पर बात करने को तैयार नहीं है लेकिन ये कट आउट गठबंधन के बीच में असमंजस की कहानी खुद बयान कर रहे हैं.

Post a Comment