नोटबंदी के बाद एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट एक फरवरी से खत्म हो जाएगी. सोमवार को इसका ऐलान RBI की ओर से किया गया. हालांकि, हफ्ते भर में 24 हजार निकालने की सीमा अभी भी बरकरार है. पर अब एटीएम से एक बार में इतने पैसे निकाल सकेंगे. आरबीआई का यह फैसला चालू खातों पर अभी से लागू होगा. वहीं एटीएम से पैसा निकालने की लिमिट एक फरवरी से लागू होगी.
इससे पहले आरबीआई ने क्या किया था ऐलान? इसी महीने आरबीआई ने रोज एटीएम से 10 हजार तक रुपए निकाले की मंजूरी दी थी. इससे पहले अभी तक यह लिमिट 4500 रुपए थी. इसके अलावा आरबीआई ने चालू खाते से हर हफ्ते एक लाख तक की निकासी को मंजूरी पहले ही दे रखी है

Post a Comment