0
ग्रेटर नोएडा में केन्या की युवती के साथ मारपीट के मामले को यूपी पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक मारिया ने मानसिक दबाव में इस तरह की शिकायत की थी. बुधवार को इस युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ किसी अज्ञात शख्स ने मारपीट की है.
गौतमबुद्धनगर के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियन युवकों के साथ हुई मारपीट के बाद बुधवार को पुलिस फिर सकते में आ गई थी. क्योंकि पुलिस को केन्या की छात्रा के साथ मारपीट की कॉल मिली थी. आनन फानन में पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.
छात्रा मारिया ने तकरीबन सुबह साढ़े 7 बजे आइवरी अस्पताल से एक चौकी इंचार्ज को फोन किया और फिर पुलिस उसे कैलाश अस्पताल ले गई. जहां मेडिकल में मारपीट की बात सामने नहीं आई.
पुलिस को जांच में पता चला कि बुधवार की सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर मारिया ने ओला कैब बुक की थी. मरिया के फोन में उसका स्क्रीन शॉट भी मिला है. साथ ही पूरी डिटेल एप पर मिल गई है. मारिया ने ये कैब कासना की दिल्ली पुलिस सोसाइटी से ओमनीक्रोन तक बुक की थी. पिंटू ओला कैब का ड्राइवर था.
एसएसपी की प्रेस कांफ्रेंस में कैब चालक पिंटू को भी मीडिया के सामने लाया गया. पिंटू ने बताया कि मारिया ने शराब की बोतल निकाली और दो ग्लास पिए थे. राइड के कुल 120 रुपये बने तो मारिया ने पहले 500 रुपये निकाले फिर मेरे पास फुटकर नहीं था, तो फिर 120 रुपये दिए थे.
अफ्रीकन वैलफेयर एसोसिएशन ने बताया कि लड़की ने उनसे बताया कि उसका अपने दोस्त के साथ झगड़ा हुआ था. हो सकता हो कि लड़की अपसेट थी, इस वजह से उसने झूठ बोला हो. वहीं केन्या उच्चायोग से आये अधिकारी ने बताया कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं.

Post a Comment

 
Top