जब प्रेम परवान चढ़ता है, तो प्रेमी सभी बंधनों को तोड़ देते हैं. उनको दुनिया की भी कोई परवाह नहीं होती है. ऐसी ही कहानी तिब्बती लामा 33 वर्षीय थाये दोरजे की है. उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी करने के लिए भिक्षु का पद त्याग दिया और संन्यास छोड़कर गृहस्थ जीवन शुरू कर दिया. थाये दोरजे ने 25 मार्च को एक निजी समारोह में अपनी बचपन की दोस्त 36 वर्षीय रिंचेन यैंगजोम से शादी कर ली. भूटान में जन्मीं रिंचेन की शिक्षा-दीक्षा भारत और यूरोप में हुई. बृहस्पतिवार को दोरजे के कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई.
जब थाये दोरजे 18 महीने के थे, तब से लोगों ने उनको करमापा लामा कहना शुरू कर दिया था. उनका यह पुनर्जन्म बताया जा रहा है. तिब्बती बौद्ध धर्म में दलाई लामा के बाद करमापा लामा दूसरा सर्वोच्च पद माना जाता है. हालांकि कुछ बौद्ध अनुयायी थाये दोरजे के प्रतिद्वंदी उर्गयेन त्रिनली को करमापा लामा मानते हैं. त्रिनली को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का भी समर्थन हासिल है. इस उपाधि को लेकर अदालत में मुकदमेबाजी तक हो चुकी है.
थाये के शादी से लोगों में हैरानी
करमापा लामा पद को लेकर छिड़े विवाद के चलते बौद्ध धर्म के अनुयायी दो धड़ों में बंटे हुए हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को जब थाये दोरजे की शादी की खबर सामने आई, तो सभी हैरान रह गए. उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोरजे ने एक निजी कार्यक्रम में अपनी बचपन की दोस्त के साथ 25 मार्च को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. बयान में यह भी कहा गया कि थाये ने बौद्ध भिक्षु पद यानी संन्यास को भी त्याग दिया है. थाये ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि शादी करने से न सिर्फ मुझ पर, बल्कि मेरे अनुयायियों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा." उन्होंने कहा कि इससे हम सभी को लाभ होगा.

करमापा लामा की जिम्मेदारी का करते रहेंगे निर्वहन
थाये दोरजे ने कहा कि वह शादी के बाद भी करमापा लामा की जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे. वह दुनिया भर में अपने अनुयायिकों को प्रवचन देते रहेंगे और उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे. तिब्बत में जन्मे थाये दोरजे के पिता भी लामा थे. उनकी मां तिब्बत के कुलीन परिवार से आती थीं.

Arjun Bhati
ReplyDelete