0
वडोदरा रेल्वे स्टेशन पर रईस के प्रमोशन के समय लोगों में सेल्फी लेने के लिए हुई अफरा-तफरी। इंसेट सेल्फी लेने पर प्रतिबंध की जानकारी देता नोटिस।



वडोदरा। वडोदरा रेल्वे स्टेशन पर अब वीडियोग्राफी और सेल्फी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय शाहरुख खान द्वारा फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के दौरान भीड़ में दबने से एक व्यक्ति की मौत के बाद लिया गया है। देखा जाए, तो यह शाहरुख खान के मामले पर परदा डालने की एक कोशिश है। चेतावनी के पोस्टर लगाए गए…
रेल्वे स्टेशन पर लगाए गए बोर्ड में यह चेतावनी लिखी गई है कि जो भी रेल्वे स्टेशन में वीडियोग्राफी या सेल्फी लेगा, उस पर कार्यवाही होगी। इस आशय के बोर्ड अब प्लेटफार्म पर भी लगाए जाएंगे। इस निर्णय के पीछे एक और कारण यह भी है कि सोमवार को यहां आए एक व्यक्ति एमीनिटी कमेटी द्वारा सुविधा और सिक्योरिटी के संबंध में अधिकारियों को आड़े हाथों लिया गया था। इसलिए रेल्वे ने अपनी छवि सुधारने के लिए यह उपक्रम किया है।
कहां लिखी गई है प्रतिबंध की सूचना
स्टेशन मास्टर एस.के.तिवारी ने बताया कि हाल ही हमने एक व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की । तो उसने कहा कि स्टेशन में कहां लिखा है कि वीडियोग्राफी-सेल्फी पर प्रतिबंध है। इसलिए हमें सूचना बोर्ड पर यह लिखना पड़ा। इसे अमल में लाने का काम पुलिस का है। अब इस नोटिस को और भी कई जगह लगाया जाएगा।
ड्यूटी पर रहे, तो मोबाइल का उपयोग नहीं
रेल्वे कर्मचारियों के व्यवहार के संबंध में टीम द्वारा यात्रियों से किए गए दुर्व्यवहार पर यह नियम बनाया गया कि अब रेल्वे कर्मचारी इमर्जेंसी सिवाय सेलफोन का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

Post a Comment

 
Top