ब्रिटेन के लीसेस्टर में आयोजित लोकसंगीत के कार्यक्रम में लोकगायक किर्तीदान गढ़वी पर भारतीय लोगों, खासकर गुजरातियों ने जमकर पाउंड की बारिश की है.
गुजरात में आये दिन किर्तीदान गढ़वी के कार्यक्रम में नोटों की बारिश होते तो कई बार देखा गया है, लेकिन यह पहली बार था कि जब किसी दूसरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया गया और वहां भी जमकर नोटों की बारिश हुई.
कार्यक्रम के विडियो और तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग जमकर पाउन्ड की बारिश कर रहे हैं, बड़ी तादाद में पाउन्ड जमीन पर बिखरे भी दिख रहे हैं
दरअसल लोकसंगीत के कार्यक्रम में गुजरात में तो लाखों-करोड़ों रुपये इसी तरह गायकों पर उड़ाए जाते हैं और आयोजकों के अनुसार इन पैसों को जुटा कर समाजसेवा के लिए इस्तमाल किया जाता है,
लेकिन यह पहली बार था कि विदेश में लोकसंगीत का कार्यक्रम हुआ और गायक पर इस तरह पाउन्ड की बारिश की गई.
इसके पहले अहमदाबाद के वलसाड स्थित वापी के स्वामी नारायण कांप्लेक्स में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वी के ऊपर नोटों की बारिश की गई थी. लोकगायक कीर्तिदान गढ़वी पर नोटों की बारिश होने की बात पहले भी सामने आती रही है. सबसे पहले साल 2015 में वडोदरा के हरनी इलाके में गणपति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान वडोदरा के बीजेपी अध्यक्ष सतीश पटेल स्टेज गड़वी पर नोट बरसाते दिखे थे.
नोटबंदी के दौरान भी एक कार्यक्रम में गढ़वी पर 2000 रुपए के नए नोटों की बारिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. यह वीडियो गुजरात के पालनपुर के एक कार्यक्रम का था.


Post a Comment