आणंद। पास ही के अडास के पास रविवार की आधी रात को आणंद तरफ तेजी से आती एक इको कार के चालक ने स्टियरिंग से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार फुटपा पर सोये लोगों पर चढ़ गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल भी हुए हैं।पान के ठेले को मारी टक्कर…
रविवार की रात को 11.30 बजे वासद से आणंद की तरफ तेज गति से एक इको कार आ रही थी। इस दौरान अडास धनश्याम पेट्रोल पंप के पास ही कार के चालक ने स्टियरिंग से नियंत्रण खो दिया। इससे करीब 100 कि.मी. प्रतिघंटे की स्पीड से भागती कार सीधी हाइवे के बाजू के होर्डिंग्स के लोहे के पाइप्स को तोड़कर नीचे पान-मसाला ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कार वहां खुले में सो रहे लोगों पर चढ़ गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। 3 लोग घायल हो गए।
कार चालक फरार
दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिनकी दो व्यक्तियों की मौत हुई, उनके नाम हैं- अडास गांव के गिरीशभाई बेयर भाई और नीलेश भाई पप्पूभाई नटु परमार। इसके अलावा रमेश जोशी, कमलेश राज और महेंद्र सिंह महिड़ा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Post a Comment